समय पर होता इलाज तो बच सकती थी जान

साहिबगंज : जहां सिपाही व चौकीदार अपनी बाइक से गिरे थे वहां घटना स्थल पर उमड़ी भीड़ के बीच लोगाें ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखने में ऐसा लगता है कि पीछे से किसी बड़े वाहन ने धक्का मारा होगा और बाइक खाई में जा कर गिर पड़ी. दुर्घटनाग्रस्त दो पहिया वाहन टीभीएस कंपनी […]
साहिबगंज : जहां सिपाही व चौकीदार अपनी बाइक से गिरे थे वहां घटना स्थल पर उमड़ी भीड़ के बीच लोगाें ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखने में ऐसा लगता है कि पीछे से किसी बड़े वाहन ने धक्का मारा होगा और बाइक खाई में जा कर गिर पड़ी. दुर्घटनाग्रस्त दो पहिया वाहन टीभीएस कंपनी का अपाची गाड़ी थी जो दुर्घटनाग्रस्त होकर घाटी के खाई में जा गिरा. जिसे जिरवाबाड़ी पुलिस बड़ी मशक्कत से बाहर निकाल कर थाना लाया.
जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के पूर्व बोरियो से साहिबगंज आने के लिए पुलिस जवान संख्या 57 राम चरित्र प्रसाद ही मोटरसाइकिल चला रहा था और मोटरसाइकिल के पीछे चौकीदार सालदेव तुरी बैठा था. अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों घायल गेट पर ही दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




