अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपित को जेल

Updated at : 12 Jun 2016 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपित को जेल

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली में शुक्रवार रात्रि राधानगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बिक्री करने के आरोपित फागू पंडित उर्फ पोटला व उत्तम पंडित को गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि शुक्रवार को शराबबंदी को लेकर महिलाओं ने अभियान चलाया था. जिसमें कई अवैध शराब के अड्डों से भारी […]

विज्ञापन

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली में शुक्रवार रात्रि राधानगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बिक्री करने के आरोपित फागू पंडित उर्फ पोटला व उत्तम पंडित को गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि शुक्रवार को शराबबंदी को लेकर महिलाओं ने अभियान चलाया था. जिसमें कई अवैध शराब के अड्डों से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद किया था. मामले में राधानगर थाना पुलिस ने कांड संख्या 40/16 में भादवि की धारा 290, 272, 273 एवं उत्पाद अधिनियम 47 ए के तहत तीन पर मामला दर्ज कर आरोपित के घर लगातार छापेमारी की. जिसमें दो आरोपित को शनिवार को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola