डायरिया की चपेट में ग्रामसीर गांव

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के सातगाछी पंचायत अंतर्गत ग्रामसीर गांव में शनिवार को डायरिया फैल जाने के कारण दर्जन भर लोग उसकी चपेट में आ गये. जानकारी के मुताबिक सातगाछी के गंगा देवी (20), बाले मुर्मू(30), सारो मुर्मू(50), बहामुनि सोरेन(40), सूरज मुर्मू(26), रमेश टुडू(13), बाबूधन मुर्मू(45), बड़की हेंब्रम(26), लक्खी सोरेन(30) सहित अन्य लोग डायरिया से […]
बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के सातगाछी पंचायत अंतर्गत ग्रामसीर गांव में शनिवार को डायरिया फैल जाने के कारण दर्जन भर लोग उसकी चपेट में आ गये. जानकारी के मुताबिक सातगाछी के गंगा देवी (20), बाले मुर्मू(30), सारो मुर्मू(50), बहामुनि सोरेन(40), सूरज मुर्मू(26), रमेश टुडू(13), बाबूधन मुर्मू(45), बड़की हेंब्रम(26), लक्खी सोरेन(30) सहित अन्य लोग डायरिया से आक्रांत हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पहले एक दो मरीज डायरिया से पीड़ित थे.
जो देखते ही देखते दर्जन भर हो गये. जानकारी मिलते ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके सिंह के निर्देश पर मेडिकल टीम डॉ नवल किशोर साहा के नेतृत्व में गांव पहुंच कर कैंप लगाया. कैंप में मरीजों का इलाज चल रहा है. डॉ नवल ने बताया कि डायरिया के जितने भी मरीज सामने आये हैं. उन्हें दवा व सूई दे दी गयी है. अभी स्थिति सामान्य है. साफ-सफाई नहीं रहने व शुद्ध पेयजल नहीं मिलने के कारण डायरिया फैलने की आशंका है.
गांव के सभी कुओं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है. ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है. मौके पर बीटीएम ज्ञानरंजन, बीटीटी कृपासिंधु रजक, सारती हेंब्रम, पारोमिता दास सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




