कम अनाज मिलने पर लाभुकों ने जताया विरोध
Updated at : 10 Jun 2016 2:32 AM (IST)
विज्ञापन

कार्ड में 32 किलो लिख कर डीलर दे रहे थे कम अनाज साढ़े तीन लीटर मिल रहा था केरोसिन तेल उधवा : प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी बेगमगंज पंचायत के पीडीएस दुकानदार निशो देवी एवं आदर्श स्वयं सहायत समूह के दुकान में गुरुवार को कार्डधारियों ने हो हंगामा मचाया. विरोध कर रहे कार्डधारी विफल घोष, वासुदेव […]
विज्ञापन
कार्ड में 32 किलो लिख कर डीलर दे रहे थे कम अनाज
साढ़े तीन लीटर मिल रहा था केरोसिन तेल
उधवा : प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी बेगमगंज पंचायत के पीडीएस दुकानदार निशो देवी एवं आदर्श स्वयं सहायत समूह के दुकान में गुरुवार को कार्डधारियों ने हो हंगामा मचाया. विरोध कर रहे कार्डधारी विफल घोष, वासुदेव घोष, शरद कर्मकार, बुद्धु मंडल, सकलदेव मंडल, छेदनी देवी, संजय मंडल, सीताराम साहा सहित अन्य ने बताया कि कार्ड में 32 किलो लिखकर किसी को 13,20 तो किसी को 28 किलो अनाज दिया जाता है. वहीं केरोसिन तेल साढ़े लीटर दिया जा रहा है. कई बार डीलर सुनिता देवी से कहा गया.लेकिन हर बार टाल-मटोल कर कम अनाज व तेल देते हैं. वहीं कार्डधारियों का कहना है कि कभी गेहूं नहीं दिया गया. चीनी भी कम दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




