जीपीएस को मिला जांच का जिम्मा

Updated at : 10 Jun 2016 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
जीपीएस को मिला जांच का जिम्मा

उधवा पंचायत में इंदिरा आवास में गड़बड़ी का मामला गुरुवार को प्रभात खबर में समाचार छपने के बाद खुली नींद जांच में कई लाभुकों ने स्वीकारी दोबारा लाभ मिलनी की बात उधवा : प्रखंड के पूर्वी उधवा पंचायत में इंदिरा आवास में हुई गड़बड़ी का मामला प्रभात खबर में गुरुवार को ”एक परिवार को पांच-पांच […]

विज्ञापन

उधवा पंचायत में इंदिरा आवास में गड़बड़ी का मामला

गुरुवार को प्रभात खबर में समाचार छपने के बाद खुली नींद
जांच में कई लाभुकों ने स्वीकारी दोबारा लाभ मिलनी की बात
उधवा : प्रखंड के पूर्वी उधवा पंचायत में इंदिरा आवास में हुई गड़बड़ी का मामला प्रभात खबर में गुरुवार को ”एक परिवार को पांच-पांच इंदिरा आवास” समाचार छपने के बाद प्रखंड प्रशासन की नींद खुल गयी है. मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ने पंचायती राज पदाधिकारी अभय कुमार गुप्ता को जांच का जिम्मा सौंप दिया है. जीपीएस ने बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है. अभी 14 रिकार्ड में से सात रिकार्ड प्राप्त हुआ है.
पंचायत में लाभुकों से भी पूछताछ गंभीरता से की गयी है. प्रारंभिक पूछताछ में कुछ लाभुकों ने भी दोबारा इंदिरा आवास मिलने की बात स्वीकारी है.जीपीएस ने बताया कि पूर्वी उधवा पंचायत में वित्तीय वर्ष में इंदिरा आवास का आवंटन किया गया था. पंचायत के मुखिया व सचिव कौन-कौन थे. इसकी जानकारी भी एकत्रित की जा रही है. जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को सौंपा जायेगा.
एसडीओ ने की पीडीएस दुकानों की जांच
पतना.अनुमंडल पदाधिकारी चिंटु दोरांय बुरू ने गुरुवार को चावल वितरण दिवस पर पतना प्रखंड क्षेत्र के दर्जन भर पीडीएस दुकानों की जांच की. एसडीओ ने बताया पूरे प्रखंड में जितने भी जन वितरण प्रणाली की दुकान है. सभी पर पर्यवेक्षक को नियुक्त कर चावल का वितरण किया गया है. कुछ दुकानों का औचक निरीक्षण भी किया गया है. इसमें दुकानदार अपनी दुकान खोल चावल का वितरण कर रहे थे. एसडीओ ने बताया कि उधवा के दुकान में चावल वितरण को लेकर विवाद हुआ था. उसका निबटारा किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola