पारा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल समाप्त

Updated at :17 Jan 2014 5:33 AM
विज्ञापन
पारा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल समाप्त

साहिबगंज : छह जनवरी से ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर राजभवन के सामने 22 अनशनकारी अनशन पर बैठे हुए थे. सरकार द्वारा उनकी मांगों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह द्वारा पूर्ण करने की बात करने पर अनशन समाप्त हो गया. ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष शहबाज आलम […]

विज्ञापन

साहिबगंज : छह जनवरी से ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर राजभवन के सामने 22 अनशनकारी अनशन पर बैठे हुए थे.

सरकार द्वारा उनकी मांगों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह द्वारा पूर्ण करने की बात करने पर अनशन समाप्त हो गया. ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष शहबाज आलम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार अपनी नियमितिकरण की मांग को लेकर 2005 से संघर्ष कर रहे थे लेकिन सरकार 2013 में चिकित्सक को नियमित कर दिया है.

जबकि एक ही विज्ञप्ति से नियुक्त हुए पारा मेडिकल को छोड़ दिया. सारा प्रक्रिया साथ ही साथ की करना था. 2005 से लगातार एक ही वेतन पर काम कर रहे हैं और महंगाई अभी चरम सीमा पर है. 7 से 8 हजार वेतन में आज के समय में एक मजदूर का भी भरण पोषण नहीं हो पा रहा है.

जबकि पारा मेडिकल संस्थान से डिप्लोमा प्राप्त कर बड़ी उम्मीद के साथ अपनी सेवा दे रहे हैं. इधर अनशन समाप्त होने पर गुरुवार को साहिबगंज अस्पताल के प्रांगण में संघ के सदस्य सीमा जफर, चंदन कुमार, कुमार भूषण, अरुण कुमार, हीना कौसर, रूबी, डोली झा, तबारक हुसैन, अंबूज कुमार, अरविंद मंडल, मेरी क्रिस्टीना, बसंत महतो, शिवशंकर झा, नवीन कुमार सहित कई सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुये बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola