कपड़ा सुखाने के क्रम में महिला झुलसी

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी में बुधवार रात चूल्हा में कपड़ा सूखाने के क्रम में अखमल हुसैन की पत्नी हुमैदा खातुन आग में झुलस गई. इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घटना के संबंध में पीड़िता के पति अखमल हुसैन ने बताया कि हुमैदा चूल्हा पर कपड़ा सूखा रही […]
साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी में बुधवार रात चूल्हा में कपड़ा सूखाने के क्रम में अखमल हुसैन की पत्नी हुमैदा खातुन आग में झुलस गई. इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घटना के संबंध में पीड़िता के पति अखमल हुसैन ने बताया कि हुमैदा चूल्हा पर कपड़ा सूखा रही थी.
इसी क्रम में उसकी साड़ी में आग लग गयी. चीख-पुकार करने के बाद आग बुझाया गया. चिकित्सक डॉ एसएस भगत ने बताया कि महिला 50 प्रतिशत झुलस गई है. इधर सूचना मिलते ही कांग्रेस के जिला प्रवक्ता कृष्णा सिंह, उपाध्यक्ष हरेराम ओझा, ग्रामीण अध्यक्ष राजीव रंजन पीड़िता से मिलकर डॉक्टर से अविलंब इलाज कराने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










