बाइपास रूट पर लगी मुहर अच्छी खबर . जल्द होगा जमीन अधिग्रहण

Updated at : 20 Apr 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
बाइपास रूट पर लगी मुहर अच्छी खबर . जल्द होगा जमीन अधिग्रहण

साहिबगंज : एनएच 80 पर वाहनों के दबाव को कम करने व शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बाइपास सड़क निर्माण की स्वीकृति केंद्र सरकार की ओर से मिल चुकी है. इसके लिए करीब 445.80 करोड़ खर्च सरकार करने जा रही है. इस कार्य के लिए उन प्रखंडों का चयन कर […]

विज्ञापन

साहिबगंज : एनएच 80 पर वाहनों के दबाव को कम करने व शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बाइपास सड़क निर्माण की स्वीकृति केंद्र सरकार की ओर से मिल चुकी है. इसके लिए करीब 445.80 करोड़ खर्च सरकार करने जा रही है. इस कार्य के लिए उन प्रखंडों का चयन कर लिया गया है जहां-जहां से बाइपास गुजरेगी. इसकी जानकारी डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को दी. उन्होंने कहा भू-अर्जन विभाग को विभाग की ओर से 85 मौजा के जमीन अधिग्रहण के लिए सूची मिल चुकी है. राशि प्राप्त होते ही काम शुरू हो जायेगा.

अब राशि मिलने का इंतजार
इन जगहों से गुजरेगी बाइपास
साहिबगंज प्रखंड के कोदरजन्ना, भवानी चौकी, परवतगंज, मांझीकोला, रांगामाटी माैजा
मंडरो प्रखंड के उत्तनरी करमटोला, भवानी चौकी, बोरियो प्रखंड के झगरूचौकी, जोंकमारी, सिरमाचोक व बड़ा तौफिर मौजा
तालझारी प्रखंड के बोहा, जमनी, छोटा भगीयामारी, अंबाडीहा, बांसकोला, मोतीझरना, कल्याणी, धनबाद, मेहंदी पोखर, मसकलैया व फतेहपुर सहित 21 मौजा
राजमहल प्रखंड के सैदपुर बुजुर्ग, शोभनपुर, कसबा, आरजी, मोकीमपुर, केलाबाड़ी सहित 29 मौजा
पतना प्रखंड के माघोपाड़ा, रक्सोबांध, राजभीठा, बांसभीठा व कटहलबाड़ी मौजा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola