साइबर क्राइम, पोक्सो व महिला सुरक्षा पर छात्राओं को किया जागरूक
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

– संत जेवियर्स स्कूल में अभियान के तहत सुरक्षा व कानून की दी गयी जानकारी
विज्ञापन
साहिबगंज.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी एसआई गायत्री कुमारी द्वारा शुक्रवार को संत जेवियर्स स्कूल साहिबगंज में छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान स्कूल की छात्राओं को महिलाओं के साथ होने वाले अपराध, शोषण, भेदभाव तथा कानून व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को विशेष रूप से अश्लील हरकत, यौन अपराध, बालक-बालिकाओं की तस्करी, साइबर अपराध, सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के दुरुपयोग से जुड़े कानूनी प्रावधानों और उससे बचाव के उपायों के बारे में बताया. साथ ही किसी भी संकट की स्थिति में सहायता के लिए डायल 112 की उपयोगिता की जानकारी भी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी एवं समाज सेविका रिमझिम सिंह ने कक्षा 8, 9 एवं 10 की छात्राओं को साइबर अपराध और पोक्सो एक्ट के तहत महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. उन्होंने कहा कि बच्चियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए ताकि वे भविष्य में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से स्वयं का बचाव कर सकें तथा अपने साथ होने वाली हिंसा का पुरजोर विरोध कर सकें. मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल फादर अरुल डोस सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










