बांझी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर होंगे कई कार्यक्रम

Updated at : 19 Apr 2016 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
बांझी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर होंगे कई कार्यक्रम

पूर्व सांसद फादर एंथोनी मुर्मू की शहादत को नमन क्षेत्रीय विधायक शामिल होंगे शहादत कार्यक्रम में पुलिस के खिलाफ आदिवासियों ने छेड़ा था आंदोलन बोरियो/साहिबगंज : जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर बोरियो प्रखंड क्षेत्र के बांझी गांव में आज से 31 वर्ष पूर्व 19 अप्रैल 1985 को पुलिस फायरिंग की घटना हुई थी. इसमें […]

विज्ञापन

पूर्व सांसद फादर एंथोनी मुर्मू की शहादत को नमन

क्षेत्रीय विधायक शामिल होंगे शहादत कार्यक्रम में
पुलिस के खिलाफ आदिवासियों ने छेड़ा था आंदोलन
बोरियो/साहिबगंज : जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर बोरियो प्रखंड क्षेत्र के बांझी गांव में आज से 31 वर्ष पूर्व 19 अप्रैल 1985 को पुलिस फायरिंग की घटना हुई थी. इसमें कुल 15 आदिवासी ग्रामीण मारे गये थे. घटनाओं में मारे गये पूर्व सांसद फादर एंथोनी मुर्मू के पुत्र क्लेंमेंट मुर्मू बताते है कि उस वक्त पुलिस और महाजन के खिलाफ आदिवासी समुदाय के लोगों ने आंदोलन छेड़ा था. उन्होंने यह भी कहा कि इस कांड को लेकर गठित जांच आयोग के टीम के अनुसार बांझी के कथित महाजन व बोरियो पुलिस के खिलाफ स्थानीय आदिवासी थे.
आयोग ने जांच में यह पाया कि स्थानीय महाजन मोती भगत को बांझी बाजार के निकट स्थित तालाब की बंदोबस्ती सरकार ने कर दी थी. जबकि गांव के आदिवासी वर्षों से इस तालाब सामुदायिक हक मानते आये थे. आदिवासी हर वर्ष इस तालाब पर मछली मारते थे. तालाब की व्यक्तिगत बंदोबस्ती के चलते सार्वजनिक रूप से मछली मारने में रोक लगा दी गयी थी. इससे आदिवासी नाराज हो गये.
प्रशासन की ओर से विवाद को निबटाने के लिए ठोस पहल नहीं किये जाने के कारण धीरे-धीरे विवाद गहराता चला गया. आसपास के आदिवासी गांव इसके विरोध में एकजुट होकर आदिवासी परंपरागत तरीके से बैठककर तालाब में मछली मारने की घोषणा कर दी. मामले की तूल पकड़ता देख मोती भगत ने तालाब के एक हिस्से को छोड़ आदिवासियों को मछली मारने की इजाजत दे दी. लेकिन उत्साहित आदिवासी उस हिस्से पर भी मछली मारने लगे.
इसी क्रम में पानी में एक आदिवासी किन्नर मटरू मुर्मू की लाश मिली. लाश की शिनाख्त होते ही आदिवासी आक्रोशित हो गया. आदिवासियों की भीड़ 19 अप्रैल को बांझी में जमा हुई और वहां मौजूद पुलिस के साथ झड़प के क्रम में फायरिंग हुई. इसमें पूर्व सांसद फादर एंथोनी समेत 15 आदिवासियों की मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola