पांच दिन के अंदर कार्रवाई की मांग

साहिबगंज : गोड्डा के चिकित्सक डॉ किरण श्रीवास्तव के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की घटना को लेकर सोमवार देर शाम साहिबगंज सदर अस्पताल के सभा कक्ष में झासा की एक आपातकालीन बैठक हुई. बैठक में उपस्थित सभी चिकित्सकों ने इस घटना का घोर निंदा करते हुये कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस […]
साहिबगंज : गोड्डा के चिकित्सक डॉ किरण श्रीवास्तव के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की घटना को लेकर सोमवार देर शाम साहिबगंज सदर अस्पताल के सभा कक्ष में झासा की एक आपातकालीन बैठक हुई. बैठक में उपस्थित सभी चिकित्सकों ने इस घटना का घोर निंदा करते हुये कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस बैठक में उपस्थित झासा के संताल परगना जोन के उपाध्यक्ष डॉ मोहन पासवान ने झासा द्वारा लिये गये निर्णय को बताते हुए
कहा कि झासा ने सरकार को पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया है. यदि इस पांच दिनों के अंदर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती है और उन्हें गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता है तो उसके बाद झांसा पूरे स्टेट में स्वास्थ्य सेवा को ठप कर देगी. जिसमें आपातकालीन सेवा जारी रहेंगे. इस बैठक की अध्यक्षता सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुरेश कुमार ने दी. इस बैठक में डॉ पीपीपांडेय, डॉ पूनम कुमारी, डॉ किरण माला, डॉ भारती कुमारी, डॉ मोहन पासवान, डॉ एके झा, डॉ देवेश कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ सुरेश कुमार, डॉ रंजन कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




