पाकुड़िया की एएनएम ने की दुष्कर्म की शिकायत

पालोजोरी : पालोजोरी सीएचसी में कार्यरत पाकुड़ के पाकुड़िया की एक महिला कर्मी ने सीएचसी के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक दिलीप मिंज पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है. मामला शनिवार शाम का बताया जा रहा है. इस संबंध में महिला कर्मी ने पालोजोरी थाना कांड संख्या 47/2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला […]
पालोजोरी : पालोजोरी सीएचसी में कार्यरत पाकुड़ के पाकुड़िया की एक महिला कर्मी ने सीएचसी के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक दिलीप मिंज पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है. मामला शनिवार शाम का बताया जा रहा है. इस संबंध में महिला कर्मी ने पालोजोरी थाना कांड संख्या 47/2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है.
महिला का कहना है कि शनिवार को दिन के लगभग 11 बजे बीपीएम दिलीप मिंज उसके कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर आये और मारपीट करते हुए कमरे को अंदर से बंद कर दिया. उसका मोबाइल छिन कर पटक दिया और 6 बजे संध्या के बाद वह कमरे से निकल कर बाहर गया. 8 बजे पुन: वापस लौटा और उसके साथ दुष्कर्म किया.
इस संबंध में पालोजोरी थाना में कांड संख्या 47/16 में धारा448/ 341/ 342/ 323/ 325/ 376/ 379/ 427 व 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है. सोमवार को पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




