गायत्री परिवार मना रहा युग क्रांति वर्ष

Updated at : 18 Apr 2016 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
गायत्री परिवार मना रहा युग क्रांति वर्ष

साहिबगंज : गायत्री परिवार इस वर्ष युग क्रांति वर्ष मना रहा है. यह बातें गायत्री शक्तिपीठ के प्रदेश प्रभारी देवता प्रसाद शर्मा ने रविवार को चौधरी कॉलोनी स्थित पीठ के प्रांगण में कही. उन्होंने कहा कि पंचायत गांव से लेकर प्रखंड स्तर पर संगठन मजबूत करना है. प्रत्येक घर में युग निर्माण योजना जो पूरे […]

विज्ञापन

साहिबगंज : गायत्री परिवार इस वर्ष युग क्रांति वर्ष मना रहा है. यह बातें गायत्री शक्तिपीठ के प्रदेश प्रभारी देवता प्रसाद शर्मा ने रविवार को चौधरी कॉलोनी स्थित पीठ के प्रांगण में कही. उन्होंने कहा कि पंचायत गांव से लेकर प्रखंड स्तर पर संगठन मजबूत करना है. प्रत्येक घर में युग निर्माण योजना जो पूरे देश व विदेश में चलाये जा रहे हैं.

उन्हें पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि अभी पूरे देश व प्रदेश में निर्मल गंगा जन अभियान, आत्म संस्कृति ज्ञान परीक्षा, पर्यावरण संरक्षण हरिटिमा संवर्धन, नारी जागरण, बाल संस्कार शाला चलाया जा रहा है. परिजन इस रूप से एक मत होकर एक साथ रह कर अपने परिवार को आगे ले जाते हैं.

उसी तरह इस संगठन परिवार को सभी लोगों को एक साथ आगे मिलकर ले जाना है. बुजुर्ग घर पर परिवार के साथ रहते हैं. सभी लोगाें को जानकारी देनी चाहिए. मौके पर गोड्डा के मेहरमा, ठाकुरगंगटी, भागलपुर के पीरपैंती, पाकुड़ व साहिबगंज के सभी प्रखंडों के प्रतिनिधि को इस कार्य में जुट कर संगठन मजबूती करने पर बल दिया.

इस मौके पर उपजोन समन्वयक जगदंबा प्रसाद तिवारी, मुख्य ट्रस्टी वसुंधरा चौधरी, देवमणी पोद्दार, संजीव चौधरी, सत्येंद्र सिंह, हरिहर प्रसाद मंडल, ओंकार नाथ मिश्र, निरंजन भारती, सत्यदेव पंडित, सुस्मिता सिंह, रीता गुप्ता, पूजा भारद्वाज, मीणा चौधरी, हजारी प्रसाद मेहता, शिवशंकर निराला, रामज्ञा सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola