अगलगी में गोहाल घर जलकर राख, नुकसान

Updated at : 18 Apr 2016 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में गोहाल घर जलकर राख, नुकसान

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर थाना रोड में शनिवार की रात्रि कमल केसरी के गोहाल घर में आग लग जाने से हजारों का नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक कमल केसरी के घर के पीछे गोहाल में मच्छर भगाने के लिये धुआं छोड़ दिया गया था. जो धीरे-धीरे आग का रूप ले लिया. और […]

विज्ञापन

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर थाना रोड में शनिवार की रात्रि कमल केसरी के गोहाल घर में आग लग जाने से हजारों का नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक कमल केसरी के घर के पीछे गोहाल में मच्छर भगाने के लिये धुआं छोड़ दिया गया था. जो धीरे-धीरे आग का रूप ले लिया. और पूरे गोहाल में आग पकड़ लिया.

देखते ही देखते चंद मिनटों में पूरा गोहाल जलकर खाक हो गया.आग की लपटें इतनी तेज थी कि एक किमी की दूरी से ही दिखायी पड़ रहा था. कोटालपोखर थाना से कुछ ही दूरी पर लगी आग को देख थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा,पुअनि केदार नाथ सिंह,सअनि गोपेश्वर मिश्रा सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे.और बाल्टी व पाइप से आग बुझाने में लग गये. आधे घंटे के अंदर ही आग पर काबू पा लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola