अफसोस. मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे लोग, आजादी के बाद भी नहीं आयी बिजली
Updated at : 18 Apr 2016 2:43 AM (IST)
विज्ञापन

लालटेन युग में जी रहे मोहलीटोलावासी आज के इस आधुनिक युग में भी पाकुड़ के कई गांवों में विकास की रोशनी नहीं पहुंची है. आज भी ग्रामीण लालटेन युग में जीने को विवश हैं. हिरणपुर : आधुनिकता के इस दौर में ग्रामीण क्षेत्र के लोग अब भी लालटेन युग में जी रहे हैं. कुछ ऐसा […]
विज्ञापन
लालटेन युग में जी रहे मोहलीटोलावासी
आज के इस आधुनिक युग में भी पाकुड़ के कई गांवों में विकास की रोशनी नहीं पहुंची है. आज भी ग्रामीण लालटेन युग में जीने को विवश हैं.
हिरणपुर : आधुनिकता के इस दौर में ग्रामीण क्षेत्र के लोग अब भी लालटेन युग में जी रहे हैं. कुछ ऐसा ही हाल हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित बरमसिया पंचायत के मोहलीटोला का है. जहां आजादी के बाद से न तो बिजली पहुंची है और नहीं इसका प्रयास किया गया. आश्चर्य की बात है कि इस पर अब तक न तो किसी जनप्रतिनिधि का ही ध्यान गया और न ही स्थानीय प्रशासन का.
अगर यही हाल रहा तो हर गांव को डिजिटल बनाने का सरकार का सपना महज सपना ही रह जायेगा. उक्त टोला में लगभग 30 परिवार निवास करते हैं. परंतु उक्त गांव में बिजली तो दूर लोगों को सही रूप से मूलभूत सुविधाओं का लाभ तक नहीं मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




