2.52 लाख बच्चों को देंगे खुराक

साहिबगंज : पाकुड़ व साहिबगंज के लालबथानी व राजमहल दियारा क्षेत्र में पाये गये पोलियो ग्रस्त बच्चे को लेकर सरकार के निर्देश पर साहिबगंज व पाकुड़ जिले के लिए विशेष पोलियो अभियान चलाया जा रहा है. यह बातें सीएस डॉ एके सिंह ने कही. उन्होंने बुधवार को संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभागार में जिला टास्क […]
साहिबगंज : पाकुड़ व साहिबगंज के लालबथानी व राजमहल दियारा क्षेत्र में पाये गये पोलियो ग्रस्त बच्चे को लेकर सरकार के निर्देश पर साहिबगंज व पाकुड़ जिले के लिए विशेष पोलियो अभियान चलाया जा रहा है.
यह बातें सीएस डॉ एके सिंह ने कही. उन्होंने बुधवार को संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक की. उन्होंने कहा पल्स पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए प्रचार प्रसार के साथ साथ घर घर जाकर बच्चों को खुराक पिलानी है.
कोई भी कार्यकर्ता या कर्मी लापरवाही बरतते हैं, तो प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. यह अभियान 19 से 21 जनवरी तक चलेगी. इसके लिये साहिबगंज जिले के 2,52,256 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी.
उन्होंने कहा इसके लिए स्वास्थ्य विभाग व डब्ल्यूएचओ की ओर से सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा सेविका सहियाओं को प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है. इसके लिये स्वास्थ्य विभाग ने 1185 टीम बनायी है. इसमें दो व्यक्ति एक टीम में होंगे. वहीं अभियान को सफल बनाने के लिए जिला के सभी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा पदाधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किये गये हैं.
इस अवसर पर एसीएमओ डॉ सिद्धिनाथ, डॉ विजय हांसदा, डॉ पीपी पांडे के अलावा कई प्रखंड के बीडीओ, सीडीपीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी यूनिसेफ के समन्वयक पर्यवेक्षिका व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










