ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसली, कटा पैर

Updated at :09 Jan 2014 2:05 AM
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसली, कटा पैर

बरहरवा : मालदा-साहिबगंज रेलखंड के बीच बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर रंभा कुमारी का पैर ट्रेन से कट गया. रंभा पतना तेलीपाड़ा निवासी अप धुलियान-साहिबगंज पैसेंजर से साहिबगंज जाने के लिए बरहरवा स्टेशन पहुंची थी. जहां चलती ट्रेन में चढ़ने के क्रम में उसका पैर फिसलने से एक पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त […]

विज्ञापन

बरहरवा : मालदा-साहिबगंज रेलखंड के बीच बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर रंभा कुमारी का पैर ट्रेन से कट गया. रंभा पतना तेलीपाड़ा निवासी अप धुलियान-साहिबगंज पैसेंजर से साहिबगंज जाने के लिए बरहरवा स्टेशन पहुंची थी.

जहां चलती ट्रेन में चढ़ने के क्रम में उसका पैर फिसलने से एक पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जिसके बाद बरहरवा जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने लड़की को रिक्शा से बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

जहां उसका प्राथमिक उपचार डॉ कालीदास मुमरू ने कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. बता दें कि रंभा पहले से ही एक पैर से नि:शक्त है. वह साहिबगंज सीएस कार्यालय अपना विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर अपने भाई के साथ जा रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola