नप कर्मी रहे हड़ताल पर

Updated at :09 Jan 2014 2:04 AM
विज्ञापन
नप कर्मी रहे हड़ताल पर

साहिबगंज : नगर पर्षद के कर्मचारियों को सात माह से वेतन भुगतान नहीं होने से बुधवार को नप के 183 नप कर्मी हड़ताल पर रहे. जिससे शहर में सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से ठप रहा. इधर झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन शाखा साहिबगंज के अध्यक्ष अनूप लाल हरि ने कहा कि 30 दिसंबर को सभी […]

विज्ञापन

साहिबगंज : नगर पर्षद के कर्मचारियों को सात माह से वेतन भुगतान नहीं होने से बुधवार को नप के 183 नप कर्मी हड़ताल पर रहे. जिससे शहर में सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से ठप रहा.

इधर झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन शाखा साहिबगंज के अध्यक्ष अनूप लाल हरि ने कहा कि 30 दिसंबर को सभी नप कर्मी सांकेतिक हड़ताल पर रहे. साथ ही दो जनवरी को एसबीआइ बैंक का घेराव भी किया. लेकिन कोई बात नहीं बनी. थक हार कर एक बार फिर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया.

उन्होंने कहा कि कर्मचारी को वेतन ही मिलने से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. फिर भी नगर पर्षद के पदाधिकारी मौन साधे हुए है. धरना के बाद एक शिष्टमंडल नप पदाधिकारी चंद्रकिशोर यादव से मिला. श्री यादव ने नियमित कर्मचारी को सात माह में एक माह व मानदेय पर कार्य कर रहे कर्मचारी को चार माह में एक माह का वेतन भविष्य निधि में रखे पैसे से करने का निर्देश दिया.

गुरुवार से सभी लोग काम पर लौट जायेंगे. मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मो हाकिम, महामंत्री अनूप लाल हरि, उपाध्यक्ष अशोक हरि,संयुक्त सचिव शिव कुमार हरि, पंचू हरि, हकीम, राजकुमार सिंह, स्वप्न सरकार, लीला देवी, आशा देवी, सुमित्र देवी, समझौता देवी, सुशीला देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola