तीन नकाबपोशों को ढूंढ रही पुलिस

Updated at :05 Jan 2014 1:54 AM
विज्ञापन
तीन नकाबपोशों को ढूंढ रही पुलिस

36 घंटे बाद भी अपराधी पकड़ से बाहर बरहेट : कुसमा बाजार गांव में सात वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस अब तक पैर पीट रही है. घटना के 36 घंटे बीत चुके हैं. हालांकि मामले में एक नयी बात सामने आयी है कि गुरुवार को जब बच्ची घर से निकली […]

विज्ञापन

36 घंटे बाद भी अपराधी पकड़ से बाहर

बरहेट : कुसमा बाजार गांव में सात वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस अब तक पैर पीट रही है. घटना के 36 घंटे बीत चुके हैं. हालांकि मामले में एक नयी बात सामने आयी है कि गुरुवार को जब बच्ची घर से निकली थी तो वह गमछा लेकर निकली थी.

उसी समय बच्ची की मां ओर गांव की कुछ महिलाएं खेत में साग चुन रही थी. तभी तीन नकाबपोश युवकों को वहां देखा गया था. इन युवकों ने महिलाओं को साग चुनने से मना भी किया था. कयास लगाये जा रहे हैं कि बच्ची भी गमछा लेकर साग चुनने ही गयी होगी और अकेले का फायदा उठाकर इन्हीं तीन युवकों ने घटना को अंजाम दिया होगा.

हालांकि पुलिस लगातार छानबीन कर रही है. हर छोटी बड़ी बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है. ये नकाब पोश युवक कौन थे, इनके हुलिये व शारीरिक बनावट, पहनावे आदि से पुलिस टटोलने में लगी है. उधर शनिवार को भी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola