सरकार कर रही किसानों की अनदेखी

भारतीय किसान संघ ने कीं समस्याओं पर चर्चा, कहा साहिबगंज : भारतीय किसान संघ की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुई. इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत दा बारीक ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि किसान देश का पेट भरता है. किसान हमारे देश […]
भारतीय किसान संघ ने कीं समस्याओं पर चर्चा, कहा
साहिबगंज : भारतीय किसान संघ की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुई. इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत दा बारीक ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि किसान देश का पेट भरता है. किसान हमारे देश की रीढ़ है.
लेकिन केंद्र व राज्य सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है. सब्सिडी देने के बावजूद किसान को सुरक्षा नहीं मिलती है. खेती करने या दियारा क्षेत्र में कलाई की फसल करने के बावजूद लूट लिया जाता है.
उन्होंने कहा कि हर हाल में किसान की समस्याओं को निदान के लिए सभी किसानों को एकजुट होना है. जिससे की किसान अपने हक की लडाई लड सके. जल्द ही एक शिष्टमंडल जिले के डीसी व मुख्यमंत्री से मिलने का भी निर्णय लिया गया.
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री वकील महतो, संगठन मंत्री राजेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राम निवास ओझा, जिला मंत्री मोतीलाल सरकार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कर्मकार, कार्यसमिति सदस्य पशुपति यादव व किसान आनंद मोदी, विनोद यादव, शिवशंकर झा, सुरेंद्र पाठक, दिलीप मंडल, राजू पोद्दार, शिवशंकर शर्मा, रामनाथ यादव सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










