नये साल की यादगार शुरुआत

जोश व उमंग से लोगों ने नये साल के पहले दिन को यादगार बना दिया. शांतिपूर्वक बीते साल के पहले दिन लोगों ने परिवार व मित्रों के साथ जमकर खुशियां बांटी. हर पिकनिक स्पॉट व मनोरम स्थल लोगों से गुलजार रहे. हर तरफ जश्न का माहौल दिखा. कई ने सैर सपाटे तो कई ने पूजा […]
जोश व उमंग से लोगों ने नये साल के पहले दिन को यादगार बना दिया. शांतिपूर्वक बीते साल के पहले दिन लोगों ने परिवार व मित्रों के साथ जमकर खुशियां बांटी. हर पिकनिक स्पॉट व मनोरम स्थल लोगों से गुलजार रहे. हर तरफ जश्न का माहौल दिखा. कई ने सैर सपाटे तो कई ने पूजा पाठ कर नये साल की शुरुआत की.
हालांकि शहर की गलियां पूरी तरह शांत रही. सभी लोग शहर से दूर प्रकृति की गोद में नये साल की शुरुआत की. साल के पहले दिन वीरान रहने वाला शहर का बाहरी इलाका गुलजार रहा, जबकि हर दिन गुलजार रहने वाली शहर की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा.
साहिबगंज : नव वर्ष के आगमन पर युवाओं की खुशियां देखती बन रही थी. युवा-युवतियां, बच्चे, वृद्ध व महिलाओं अपने अपने अंदाज में नववर्ष मनाया.वहीं युवा दिन भर गीत-संगीत की धुन पर थिरकते रहे. युवा अपने साथियों के साथ पिकनिक स्थल पर शाम तक जमे रहे.
हालांकि बादलों की लुका छिपी ने युवाओं को कुछ देर के लिये उदास जरूर किया. फिर मौसम खुलते ही युवाओं का चेहरा खिलखिला उठा. आम लोगों ने जगह-जगह पिकनिक स्पॉट पर जाकर नववर्ष पर पिकनिक का आनंद लिया. वहीं साउंड बॉक्स की धुन पर कई जगह युवाओं ने खूब धमाल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










