गुलजार रहा पिकनिक स्पॉट

Updated at :02 Jan 2014 3:09 AM
विज्ञापन
गुलजार रहा पिकनिक स्पॉट

जोरदार ढंग से नववर्ष का आगाज, हैप्पी न्यू ईयर कह किया विस बरहरवा : नव वर्ष के अवसर पर लोगों ने अपने मंगलमय जीवन तथा नया साल के अच्छे ढंग से गुजरने की कामना करते हुए लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना किया. बरहरवा के बिंदुधाम में माता बिंदुवासिनी की पूजा करने को लेकर काफी भीड़ […]

विज्ञापन

जोरदार ढंग से नववर्ष का आगाज, हैप्पी न्यू ईयर कह किया विस

बरहरवा : नव वर्ष के अवसर पर लोगों ने अपने मंगलमय जीवन तथा नया साल के अच्छे ढंग से गुजरने की कामना करते हुए लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना किया. बरहरवा के बिंदुधाम में माता बिंदुवासिनी की पूजा करने को लेकर काफी भीड़ हुई. नव वर्ष को लेकर लोगों ने मां बिंदुवासिनी की विशेष पूजा-अर्चना किया.

नव वर्ष को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा पूरे मंदिर परिसर को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था. बरहेट प्रतिनिधि के अनुसार बरहेट स्थित बाबा गाजेश्वर नाथ धाम शिवगादी में भी नववर्ष पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ी.

बरहेट सहित दूरदराज से आये सैलानियों ने शिवगादी पहुंचकर बाबा गजेश्वरनाथ की पूजा अर्चना कर नव वर्ष की मंगलकामना किया एवं पहाड़ी पर पिकनिक का आनंद उठाया. मिर्जापुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के शुक्रवासिनी मंदिर व फरक्का, राधानगर गंगा किनारे लोगों ने नव वर्ष के मौके पर लोगों द्वारा पूजा करने व गंगा स्नान को लेकर काफी भीड़ रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola