नववर्ष की दस्तक

युवाओं में हैं खासा उत्साह साहिबगंज : नये साल में लोग पिकनिक स्थलों में घूमने के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद भी लेंगे. इसके अलावे सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, पार्क, पर्यटन स्थलों में लोग परिवार सहित अपनी छुट्टी बितायेंगे. शहर के मुख्य होटलों में भी नये साल के जश्न की तैयारी हो रही है. 31 दिसंबर […]
युवाओं में हैं खासा उत्साह
साहिबगंज : नये साल में लोग पिकनिक स्थलों में घूमने के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद भी लेंगे. इसके अलावे सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, पार्क, पर्यटन स्थलों में लोग परिवार सहित अपनी छुट्टी बितायेंगे. शहर के मुख्य होटलों में भी नये साल के जश्न की तैयारी हो रही है.
31 दिसंबर की रात से इन जगहों पर जम कर धूम-धड़ाका के साथ जश्न मनाया जायेगा. शहर के युवाओं ने ऐसे जगहों पर जाने के लिए पहले से बुकिंग करा ली है. उन्होंने इस दिन को खास बनाने के लिए प्लानिंग भी किया है. युवतियां नये साल पर सबसे अलग दिखने के लिए ड्रेसअप व मेकअप में जुटी हैं.
युवा वर्ग सैर-सपाटे को लेकर तैयारी कर रहे है. होटल मालिकों ने नववर्ष पर व्यवसाय को देखते हुए नये आइटम परोसने का मन बनाया है. मस्ती के साथ लजीज व्यंजन का आनंद भी मिलेगा. पसंद के अनुसार साहिबगंज, पाकुड़, राजमहल, बरहड़वा के होटलों में स्पेशल ऑफर रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










