जहरीली शराब से दो महिला मरी

Updated at :29 Dec 2013 3:24 AM
विज्ञापन
जहरीली शराब से दो महिला मरी

– दफनाने के दौरान पुलिस ने किया शव को जब्त – लोग ने कहा जहरीली शराब बना महिलाओं की मौत का कारण – शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिये बोरियो : बोरियो थाना क्षेत्र के जेटके पंचायत के भुंड़ा पहाड़ में शुक्रवार की रात दो पहाड़िया महिलाओं की रहस्यमय मौत हो गयी. भुंड़ा पहाड़ में […]

विज्ञापन

– दफनाने के दौरान पुलिस ने किया शव को जब्त

– लोग ने कहा जहरीली शराब बना महिलाओं की मौत का कारण

– शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिये

बोरियो : बोरियो थाना क्षेत्र के जेटके पंचायत के भुंड़ा पहाड़ में शुक्रवार की रात दो पहाड़िया महिलाओं की रहस्यमय मौत हो गयी. भुंड़ा पहाड़ में ग्रामीण गुरुवार क्रिसमस के अवसर पर खुशियां मना रहे थे. इसी दौरान मंगली पहाड़ीन (45), चपरी पहाड़ पंचायत डुमरिया की रहने वाली सुंदरी पहाड़ीन की तबीयत खराब हो गयी.

इसके बाद शुक्रवार की देर शाम दोनों कर मौत हो गयी. बाद में चपरी पहाड़ पर दोनों गांव के लोगों ने पंचायत की और 25-30 लोग सुंदरी पहाड़ीन की लाश को लेकर गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड के चपरी पहाड़ पंचायत के डुमरिया गांव चले गये. इधर, शनिवार को बोरियो थाना को इस घटना की सूचना मिली. इस आधार पर प्रभारी गरीब दास, सअनि मंगल उरांव, भुंड़ा पहाड़ पहुंचे और दफनाने के क्रम में मंगली पहाड़ीन के शव को जब्त कर लिया.

थाना प्रभारी गरीब दास ने बताया कि इन दोनों की मौत शराब पीने से हुई है या अन्य कोई मामला है. पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा. इधर, एसपी अवध बिहारी राम ने कहा कि सूचना मिली है. थाना प्रभारी को जांच का आदेश दिया है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दोनों महिलाओं की मौत जहरीली शराब पीने से हुई

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola