सचिव ने मांगी इंदिरा आवास की अद्यतन जानकारी

साहिबगंज : आगामी 10 जनवरी तक वार्षिक योजना 14-15 को भेज दें. यह बातें ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री अरुण ने गुरुवार को वीडियो कांर्फेसिंग के जरिये कही. उन्होंने कहा कि हर हाल में ईएमएस को लागू करे. मौके पर डीडीसी इकबाल आलम अंसारी ने कहा कि 31 दिसंबर से ईएमएस लागू कर दिया […]
साहिबगंज : आगामी 10 जनवरी तक वार्षिक योजना 14-15 को भेज दें. यह बातें ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री अरुण ने गुरुवार को वीडियो कांर्फेसिंग के जरिये कही. उन्होंने कहा कि हर हाल में ईएमएस को लागू करे.
मौके पर डीडीसी इकबाल आलम अंसारी ने कहा कि 31 दिसंबर से ईएमएस लागू कर दिया जायेगा. जबकि 10 जनवरी तक सभी प्रखंड़ों को कहा गया है कि वार्षिक योजना बनाकर दे दी जायेगी.
मौके पर इंदिरा आवास कितना बना है. उसका लिस्ट देने एवं हर हाल में नये योजना की जानकारी की सूची मांगने का निर्देश दिया. कांर्फेसिंग में आधार कार्ड बनने, सिलिंग के अलावे एमआइएस, डीबीटी, मनरेगा योजना की जानकारी ली. श्री कुमार ने कहा कि हर हाल में योजना को पूर्ण करें.
तभी पैसा रिलीज किया जायेगा. मौके पर विशेष सचिव परितोष उपाध्याय, एमआइएस नोडल पदाधिकारी के अलावे जिले के सदर बीडीओ संदीप दूबे, बोरियो बीडीओ कौशल कुमार, मंडरो बीडीओ रोशन साह सहित सभी प्रखंड के बीडीओ व अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










