ट्रेन के चपेट में आने से रेलवे गार्ड की मौत

तीनपहाड़ : मालदा रेल डिविजन के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के चपेट में आने से तीनपहाड़ राजमहल टीआर पैसेंजर ट्रेन के गार्ड बाकुड़ी निवासी किशुन साव (59) की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार देर शाम हुई. किशन साव टीआर पैसेंजर ट्रेन से राजमहल से तीनपहाड़ शाम 5:43 बजे पहुंचे. वह प्लेटफॉर्म संख्या दो […]
तीनपहाड़ : मालदा रेल डिविजन के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के चपेट में आने से तीनपहाड़ राजमहल टीआर पैसेंजर ट्रेन के गार्ड बाकुड़ी निवासी किशुन साव (59) की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार देर शाम हुई.
किशन साव टीआर पैसेंजर ट्रेन से राजमहल से तीनपहाड़ शाम 5:43 बजे पहुंचे. वह प्लेटफॉर्म संख्या दो से एक पर जा रहे थे. इस दौरान 6:10 बजे साहिबगंज की ओर से आ रही 13404 बनांचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में वह आ गये. इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना की सूचना डय़ूटी में तैनात सहायक स्टेशन मास्टर नितिश कुमार ने मालदा रेल डिवीजन व रेल पुलिस को दी.
इस कारण डाउन रेलवे ट्रेक पर लगभग तीन घंटा तक ब्लॉक रहा. रात्रि 9:45 बजे पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ. रेलवे पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया. रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










