बोरियो में ठंड लगने से एक की मौत

Updated at :26 Dec 2013 5:46 AM
विज्ञापन
बोरियो में ठंड लगने से एक की मौत

बोरियो : बीती रात बोरियो प्रखंड के मोतीपहाड़ी निवासी 55 वर्षीय हीरालाल साह की ठंड लगने से मौत हो गयी. तापमान में गिरावट और तेज हवाओं के चलने के साथ ही मौत का सिलसिला शुरू हो चुका है. प्रशासन की ओर से न तो अलाव की भरपूर व्यवस्था की जाती है और न ही पर्याप्त […]

विज्ञापन

बोरियो : बीती रात बोरियो प्रखंड के मोतीपहाड़ी निवासी 55 वर्षीय हीरालाल साह की ठंड लगने से मौत हो गयी. तापमान में गिरावट और तेज हवाओं के चलने के साथ ही मौत का सिलसिला शुरू हो चुका है.

प्रशासन की ओर से न तो अलाव की भरपूर व्यवस्था की जाती है और न ही पर्याप्त मात्र में ऊनी कपड़े बांटे जाते हैं. मालूम हो कि एहतियाती उपायों की कमी के कारण गरीब लोग ठंड में ठिठुरने को विवश हैं. अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा कंबल बांटने की औपचारिकताएं पूरी की जाती है लेकिन कितने लोगों को सर्दी से बचने के लिए तमाम साधन मुहैया कराये जाते हैं, यह सबको पता है. देखना है कि प्रशासन कितना सजग हो पाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola