कोहरे का कहर

Updated at :25 Dec 2013 2:38 AM
विज्ञापन
कोहरे का कहर

साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को कोहरा छाया रहा. ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे. सड़कों पर परिचालन काफी धीमा रहा. बाजार में भी आम लोगों की भीड़ कम देखी गयी. दिन भर सूरज ने दर्शन नहीं दिये. गली मुहल्लों में जगह जगह लोग आग तापते नजर आये. आम […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को कोहरा छाया रहा. ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे. सड़कों पर परिचालन काफी धीमा रहा. बाजार में भी आम लोगों की भीड़ कम देखी गयी. दिन भर सूरज ने दर्शन नहीं दिये. गली मुहल्लों में जगह जगह लोग आग तापते नजर आये.

आम जीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ. ठंड से लोगों की जिंदगी ठहर सी गई है. तीन किमी. की रफ्तार से चल रही सर्द पछिया हवा से दिन भर लोग घरों में दुबके रहे. ट्रेनों के परिचालन पर भी कोहरे का पूरा असर रहा. कई ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं. मंगलवार को न्यनूतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola