राधे-राधे के लगे नारे

Updated at :23 Dec 2013 1:13 AM
विज्ञापन
राधे-राधे के लगे नारे

साहिबगंज : मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शहर के अग्रवाल महेश्वरी खंडेलवाल पंचायत भवन में रविवार से भागवत कथा का शुभारंभ वैदिक रीति रिवाज से पूजन कर किया गया. इसके पूर्व रविवार को सुबह 11 बजे पंचायत भवन से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मारवाड़ी […]

विज्ञापन

साहिबगंज : मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शहर के अग्रवाल महेश्वरी खंडेलवाल पंचायत भवन में रविवार से भागवत कथा का शुभारंभ वैदिक रीति रिवाज से पूजन कर किया गया. इसके पूर्व रविवार को सुबह 11 बजे पंचायत भवन से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी.

शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मारवाड़ी समाज की महिलाएं, पुरुषों व बच्चों ने पूरे शहर का भ्रमण किया. इसमें सैकड़ों की संख्या में समाज की महिलाएं शामिल थीं. फूलों से सजे एक रथ भागवत पुराण को रखा गया था और दूसरे रथ पर वृंदावन से आये कथा वाचक स्वामी सुमेधानंद जी महाराज विराजमान थे.

यात्रा में छोटे-छोटे बच्चे हाथों में केशरिया व लाल रंग का झंडा लेकर आगे चल रहे थे. भजन पर यात्रा में शामिल लोगों ने जम कर नृत्य भी किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola