बोरियो में बाल विकास कार्य ठप

Updated at :23 Dec 2013 1:12 AM
विज्ञापन
बोरियो में बाल विकास कार्य ठप

– सुनीलठाकुर – सीडीपीओ को नहीं मिला है स्वतंत्र प्रभार साहिबगंज : बोरियो प्रखंड में बाल विकास परियोजना का काम पूरी तरह ठप है. यहां सीडीपीओ के पद पर ममता साह कार्यरत हैं, लेकिन इनको पद का पूरी तरह से प्रभार नहीं दिया गया है. जानकारी के अनुसार, इनसे पहले अनीता कुमारी यहां के अतिरिक्त […]

विज्ञापन

– सुनीलठाकुर –

सीडीपीओ को नहीं मिला है स्वतंत्र प्रभार

साहिबगंज : बोरियो प्रखंड में बाल विकास परियोजना का काम पूरी तरह ठप है. यहां सीडीपीओ के पद पर ममता साह कार्यरत हैं, लेकिन इनको पद का पूरी तरह से प्रभार नहीं दिया गया है. जानकारी के अनुसार, इनसे पहले अनीता कुमारी यहां के अतिरिक्त प्रभार में थी.

उन्होंने अपना प्रभार ममता साह को सौंपा ही नहीं है. फिलहाल वे सदर प्रखंड में सीडीपीओ के पद पर कार्यरत हैं. अब ममता साह को स्वतंत्र प्रभार नहीं मिलने का सीधा असर आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर पड़ रहा है.

इतना ही नहीं मजबूरन जब ममता साह ने पिछले छह नवंबर को डीसी के समक्ष स्वत: प्रभार लिया तो स्थापना विभाग के उपसमाहर्ता द्वारा उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा गया. जब साहिबगंज सीडीपीओ अनिता कुमारी से उनके मोबाइल नंबर 9955358449 पर उनका पक्ष जानने के लिए कई बार संपर्क साधा गया लेकिन उनके बात नहीं सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola