ट्रैक जाम, कोयला ढुलाई ठप

बोरियो : भू-विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्यों ने फरक्का एनटीपीसी के एमजीआर लाइन को पथरा के समीप गुरुवार को सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन जाम कर दिया. जाम का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष वरन किस्कू ने की. श्री किस्कू ने कहा कि पूर्व में 23 सितंबर को पत्र लिखकर, 22 नवंबर को जाम किया था. […]
बोरियो : भू-विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्यों ने फरक्का एनटीपीसी के एमजीआर लाइन को पथरा के समीप गुरुवार को सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन जाम कर दिया. जाम का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष वरन किस्कू ने की.
श्री किस्कू ने कहा कि पूर्व में 23 सितंबर को पत्र लिखकर, 22 नवंबर को जाम किया था. 28 नवंबर को वार्ता होने के आश्वासन दिया था लेकिन मांगें पूरी नहीं हो सकी. जिस कारण फिर से आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा. समिति की 15 सूत्री मांग में भू-विस्थापित को अविलंब नौकरी देने, एमजीआर लाइन के किनारे पक्की सड़क का निर्माण, मृत मजदूर के निकट पदों को अविलंब नौकरी, भू-विस्थापित को नि:शुल्क बिजली देना शामिल है.
मौके पर जिला बोआरीजोर जिला परिषद नीलमुनी मुमरू, अजय मुमरू, महासिंग टुडू, लखन मरांडी, छोटेलाल सोरेन, रतन मरांडी, चांद मुमरू, दुखिया टुडू, जुना मुमरू, होपना सोरेन, बडा तिलका मुमरू, लखीराम मुमरू, सहित दर्जनो लोग जाम मे डटे थे. वहीं दूसरी ओर देर शाम एनटीपीसी फरक्का के एजीएम एसएन झा, डीजेएम एएम लूथ, उप प्रबंधक एके उपाध्याय, सहायक प्रबंधक हिमांशु बेहरा, डिप्टी उपाधीक्षक बीके सिन्हा, थाना प्रभारी गरीब दास मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता कर रहे थे.लेकिन समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था. इधर जाम होने से ट्रैक पर कोयला ढुलाई ठप होने से करोड़ों का नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










