27 ?? ???????? ???? ??????? ????????

Published at :24 Dec 2015 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
27 ?? ???????? ???? ??????? ????????

27 को राज्यपाल आवास घेरेंगे होमगार्ड संवाददाता, साहिबगंजऑल इडिया होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर आगामी 28 दिसंबर को महामहिम राज्यपाल के आवास का घेराव तथा 11 जनवरी 2016 को अपनी मांगो के लेकर झारखंड बंद का आह्वान को सफल बनाया जायेगा. यह बातें जिलाध्यक्ष विकास यादव ने […]

विज्ञापन

27 को राज्यपाल आवास घेरेंगे होमगार्ड संवाददाता, साहिबगंजऑल इडिया होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर आगामी 28 दिसंबर को महामहिम राज्यपाल के आवास का घेराव तथा 11 जनवरी 2016 को अपनी मांगो के लेकर झारखंड बंद का आह्वान को सफल बनाया जायेगा. यह बातें जिलाध्यक्ष विकास यादव ने रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट में आयोजित बैठक में कही. बैठक में 27 दिसंबर को सैकड़ों लोग रांची जाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा है कि एसोसिएशन के बैनर तले वर्षों से राज्य में अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर राज्य सरकार के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. लेकिन पूर्व की सरकारों ने धोखा देने का कार्य किया. लेकिन भाजपा के बहुमत की सरकार से राजय के गृहरक्षकों में एक खुशी की लहर दौड़ी कि राज्य में अब गृहरक्षकों के अच्छे दिन आयेंगे. लेकिन एक वर्ष के बाद और भी बुरी स्थिति से गुजरना पड़ रहा है जो राज्य के गृहरक्षकों के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है. पूर्व में राज्य के गृहरक्षक अपनी मांगों के समर्थन में विधानसभा के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन के दौरान 20 मार्च 15 को मुख्यमंत्री द्वारा पांच सदस्यीय एसोसिएशन के पदाधिकारी को विधानसभा में बोकारो एवं धनबाद के वर्तमान विधायक एवं प्रधान सचिव की उपस्थिति में आमरण अनशन तुड़वाया गया था कि दो माह के भीतर बिहार एवं अन्य राज्यों के तरह बेहतर सुविधा देगें. लेकिन अब तक गृहरक्षकों को कोई सुविधा नहीं दी गयी है. इस अवस्था को देखते हुए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी के नेतृत्व में 28 दिसंबर को राजभवन का एक दिवसीय घेराव सुनिश्चित किया है. यदि हमारी मांगों को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया गया तो राज्य के तमाम जिला के गृहरक्षक 11 जनवरी को विधि व्यवस्था ठप कर शांतिपूर्ण झारखंड बंद बुलायेंगे.क्या है मांगेंगृहरक्षकों की डियुटी सुनिश्चित किया जायदैनिक भत्ता बढ़ाकर 300 से 500 एवं भोजन भत्ता के रूप मे 100 रुपये दिया जायगृहरक्षावाहिनी तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय बहाली में शत प्रतिशत पूर्व की भांति गृहरक्षकों से ही ली जायबीमारी एवं दुर्घटना से मरने वाली गृहरक्षकों को दो लाख से बढ़ाकर 5 लाख नगद एवं उनके आश्रित को एक सरकारी नौकरी दिया जायउम्र सीमा पुलिस बल की तरह 60 वर्ष करने साथ ही रिटायरमेंट के समय सहायता राशि के रूप में पांच लाख रुपये नकद भुगतान के लिये साथ 1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में दिया जायपूर्व में राज्य सरकार पुलिस बहाली में दिये गये निर्देश के अनुसार मैट्रिक शैक्षणिक योग्यता के मान्यता को समाप्त किया जायये भी थे उपस्थितमौके पर जिलाध्यक्ष विकास यादव, जिला सचिव पप्पू कुमार घोष, चंद्रेश्वरी चंदन, आकाश यादव, रितेश मिश्रा, राम निवास यादव, मो जुल्फकार सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola