डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट जूनियर टी-20: सेमीफाइनल में संत जेवियर्स की शानदार जीत

Updated:
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट जूनियर टी-20: सेमीफाइनल में संत जेवियर्स की शानदार जीत

तीसरे सेमीफाइनल में संत जेवियर्स बी को वाक ओवर, ए टीम ने बोरियो सुपर किंग को हराया

विज्ञापन

साहिबगंज

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग जूनियर टी-20 टूर्नामेंट के तीसरे सेमीफाइनल मैचों में सोमवार को रोमांचक मुकाबला हुआ. पहला मैच संत जेवियर्स बी बनाम जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच हुआ. पहले मैच में संत जेवियर्स बी की टीम का सामना जवाहर नवोदय विद्यालय से होना था, लेकिन नवोदय विद्यालय की टीम मैदान में उपस्थित नहीं हो सकी. इसके चलते संत जेवियर्स बी को वाक ओवर दे दिया गया. दूसरा मैच संत जेवियर्स ए बनाम बोरियो सुपर किंग के बीच आयोजित हुआ. दूसरे सेमीफाइनल में संत जेवियर्स ए की टीम ने बोरियो सुपर किंग के खिलाफ खेला. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बोरियो सुपर किंग की टीम 14.5 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गयी. इस दौरान आदित्य मंडल ने 58 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. संत जेवियर्स ए के गेंदबाज जुनैद, आकाश और अनुराग ने 2-2 विकेट लिये. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी संत जेवियर्स ए की टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल की. इस पारी में आदित्य ज्ञान ने 53 और शांतनु ने 37 रन बनाये. बोरियो सुपर किंग के गेंदबाज कुश कुमार ने 2 विकेट लिये. संत जेवियर्स ए के खिलाड़ी आदित्य ज्ञान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मुख्य अतिथि डॉ. सुमित कुमार और डॉ. दिग्विजय कुमार ने आदित्य ज्ञान को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. अंपायरिंग का कार्य मो. अशफाक आलम और तारिक अनवर ने किया, जबकि स्कोरिंग मो. अनाउल्लाह और श्याम रंजन तिवारी ने संभाली. टूर्नामेंट इंचार्ज मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि अंकों के आधार पर संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपरकिंग की टीमें फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं. जिला क्रिकेट संघ जल्द ही फाइनल की तिथि घोषित करेगी.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola