24 घंटे बाद भी नहीं मिला गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी नहीं मिला गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी

एसडीओ के नेतृत्व में चार गोताखोर घाट पहुंचे, खोजबीन में जुटे

विज्ञापन

साहिबगंज

पुरानी साहिबगंज के संत जेवियर्स स्कूल के पीछे स्थित गंगा घाट पर डूबे युवक का सोमवार को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस की टीम लगातार युवक की खोजबीन में जुटी हुई है. पर अब तक सफलता नहीं मिली है. जानकारी के अनुसार बिहार के बांका जिला अंतर्गत रजौन थाना क्षेत्र के खजूर कर्मा निवासी 19 वर्षीय निशांत कुमार अपने चचेरे भाई पीयूष कुमार और अन्य रिश्तेदार के साथ गंगा स्नान करने आया था. स्नान के दौरान अचानक गहरायी में जाने से दोनों डूबने लगे. घाट किनारे मौजूद टोटो चालक के शोर मचाने पर पास में स्नान कर रहे लोगों ने पीयूष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. निशांत गहरे पानी में समा गया. हादसे के बाद से रिवर थाने की पुलिस कैंप कर रही है. लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. गोताखोर सुरेश मंडल, अशोक मंडल, दिलचंद्र सिंह व बासुदेव सिंह को लगाया गया है, जो गंगा में युवक की तलाश कर रहे हैं. इधर, दूसरे दिन भी युवक का कोई पता नहीं चलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवक के पिता शंभू सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अपने रिश्तेदार अशोक मंडल के घर जिरवाबाड़ी आये थे, उन्होंने प्रशासन की व्यवस्था पर नाराजगी जताते कहा कि ऐसे मामलों में एनडीआरएफ की टीम को लगाया जाना चाहिए था, ताकि तेजी से खोजबीन हो सके. गंगा तट पर प्रशासन की टीम मौजूद है. एसडीओ अमर जॉन आइन्ड के नेतृत्व में अंचल अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. प्रशासन द्वारा निगरानी के लिए बोर्ड के माध्यम से भी गंगा में खोजबीन पर नजर रखी जा रही है. गोताखोरों से लगातार संपर्क बनाकर सर्च अभियान को तेज किया गया है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola