???::: ????? ??? ??? ????? ?????????? : ??????

ओके::: योजना चयन में बरतें पारदर्शिता : डीडीसी योजना बनाओ अभियान को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजितजिलास्तर कार्यशाला के पश्चात प्रखंडस्तर, पंचायतस्तर व ग्रामस्तर पर होगी कार्यशाला 19 दिसंबरफोटो संख्या- 06 व 07 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- संबोधित करते डीडीसी व उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि व अन्यनगर प्रतिनिधि, पाकुड़ शहर स्थित रवींद्र भवन में शनिवार को […]
ओके::: योजना चयन में बरतें पारदर्शिता : डीडीसी योजना बनाओ अभियान को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजितजिलास्तर कार्यशाला के पश्चात प्रखंडस्तर, पंचायतस्तर व ग्रामस्तर पर होगी कार्यशाला 19 दिसंबरफोटो संख्या- 06 व 07 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- संबोधित करते डीडीसी व उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि व अन्यनगर प्रतिनिधि, पाकुड़ शहर स्थित रवींद्र भवन में शनिवार को मनरेगा योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 हेतु योजना बनाओ अभियान 2015 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन उपविकास आयुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, मनरेगा लोकपाल रामजीवन आहड़ी, डीआरडीए निदेशक प्रदीप तिग्गा ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. बतौर अतिथि डीडीसी श्री टोप्पो ने बताया कि मनरेगा का उद्देश्य रोजगार उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि सरकार ने 2005 में संसद के पटल पर कानून बना कर मनरेगा एक्ट को लागू किया ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शत-प्रतिशत रोजगार मिले. उन्होंने कहा जिलास्तर कार्यशाला के पश्चात प्रखंडस्तर, पंचायतस्तर एवं ग्रामस्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाना है. खास कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित मूलभूत समस्याओं को ध्यान में रखते हुए योजना का चयन किया जाना है. डीडीसी ने बीडीओ, बीपीओ, पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवकों को योजना की सफलता को लेकर निर्देश दिये. कार्यक्रम में मनरेगा लोकपाल रामजीवन आहड़ी, डीआरडीए निदेशक प्रदीप तिग्गा, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने भी अपने विचार रखे. श्री यादव ने कहा कि मनरेगा योजना को बिचौलियों से बचाना होगा तभी सीधे तौर पर मजदूरों को लाभ मिलेगा. कार्यशाला का संचालन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनुपम मिश्रा ने किया. मौके पर सभी प्रखंडों के बीडीओ, बीपीओ, पंचायत प्रतिनिधि, रोजगार सेवक व पंचायत सेवक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




