शव बरामदगी मामले में 15 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Updated:
विज्ञापन
शव बरामदगी मामले में 15 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली

शव बरामदगी मामले में 15 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन

बोरियो. थाना क्षेत्र के पथरा स्थित एमजीआर लाइन से शव बरामदगी मामले में 15 दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. 7 अप्रैल की सुबह संत पॉल स्कूल के पीछे ललमटिया-फरक्का एमजीआर लाइन से बिचपुरा गांव के बबलू बसील बेसरा का शव मिला था. मृतक की पत्नी मेरिया ग्रेसटी टुडू के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है. पुलिस शुरुआत में इसे ट्रेन हादसा मान रही थी, लेकिन पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है. उनके अनुसार शरीर पर लोहे के रड से चोट, पैर बांधने और हाथ पर कट के निशान मिले हैं. घटना की रात अंतिम बार फोन पर बात हुई थी. पुलिस दो लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है और जांच जारी है.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola