बच्चों के विकास के लिए संतुलित आहार जरूरी : सीडीपीओ

साहिबगंज (फाइल फोटो)
पोषण पखवारा के तहत मंगलवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
राजमहल. नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवारा के तहत मंगलवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन सीडीपीओ दानिश हुसैन, नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख व उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने संयुक्त रूप से किया. सीडीपीओ ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य बच्चों की शुरुआती वर्षों में मस्तिष्क के समुचित विकास के लिए संतुलित पोषण एवं प्रारंभिक देखभाल के महत्व को बढ़ावा देना है. इस दौरान माताओं को छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध पिलाने तथा इसके बाद ऊपरी आहार देने की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में बच्चों को मोबाइल स्क्रीन से दूर रखने, नमक व चीनी का कम उपयोग करने और जंक फूड से बचने की सलाह दी गयी. एचपीवी के प्रति भी जागरूक किया गया. आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खेल आधारित गतिविधियां भी आयोजित की गयीं, जिसमें उन्हें फल एवं सब्जियों की पहचान करायी गयी. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका जुली कुमारी, वार्ड पार्षद सन्नी कुमार साह समेत सेविका व सहायिकाएं मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




