?????? ??? ??????? ?? ?????? ?? ????????? ????

Published at :18 Dec 2015 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ??? ??????? ?? ?????? ?? ????????? ????

मतगणना में गड़बड़ी की शिकायत पर समाहरणालय घेरा जिप प्रत्याशी दिनेश सिंह को जीत का घोषणा नहीं किये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन – जाम में फंसा वाहन- पुलिस के जवानों के साथ हुई धक्का-मुक्की- जिला प्रशासन के विरोध में जमकर लगे नारे- प्रशासन पर पैसे के बल पर प्रमाण-पत्र देने का […]

विज्ञापन

मतगणना में गड़बड़ी की शिकायत पर समाहरणालय घेरा जिप प्रत्याशी दिनेश सिंह को जीत का घोषणा नहीं किये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन – जाम में फंसा वाहन- पुलिस के जवानों के साथ हुई धक्का-मुक्की- जिला प्रशासन के विरोध में जमकर लगे नारे- प्रशासन पर पैसे के बल पर प्रमाण-पत्र देने का लगाया आरोप- प्रदर्शन के बाद एसडीओ को सौंपा ज्ञापन संवाददाता, साहिबगंजसाहिबगंज सदर प्रखंड से जिप प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े दिनेश सिंह व उसके समर्थकों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. ग्रामीणाें ने समाहरणालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. समाहरणालय गेट पर आक्रोशित लोगों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. चार घंटा बैठाकर सुनील को किया विजयी घोषित ग्रामीणों ने पैसे के बल पर हेरा-फेरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि मंगलवार को दिनेश सिंह की जीत होने के बाद उसके नाम की घोषणा नहीं की गयी. करीब चार घंटे तक बैठा कर रखा गया. इसके बाद जिप प्रत्याशी सुनील यादव को विजयी घोषित कर दिया गया. गुरुवार को सुनील यादव को प्रमाण-पत्र दे दिया गया. इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. पोस्टर-बैनर के साथ निकाली रैलीपूर्व सूचना के अनुसार, शुक्रवार को ग्रामीणों ने पूर्व रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट से झाडू, डंडे व पोस्टर बैनर के साथ रैली निकाली. रैली गांधी चौक, बाटा चौक, पटेल चौक, स्टैशन चौक, कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक, जिरवाबाडी थाना, विकास भवन रोड होते हुए समाहरणालय पहुंची. समाहरणालय के गेट को जमकर नारेबाजी करते हुए तोड़-फोड़ करने का प्रयास किया. मौके पर तैनात दंडाधिकारी के रूप में बीडीओ मिथिलेश सिंह, इंस्पेक्टर अजीत कुमार, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी ऋषिकेश राय, सअनि उमर अली टीपू, अनवर अली व दर्जनों महिला व पुरूष सिपाही समझाने का प्रयास किये. लेकिन सभी लोग नहीं माने. प्रत्याशी दिनेश सिंह द्वारा काफी समझाने के बाद पांच सदस्यीय शिष्टमंडल दिनेश सिंह, सरफराज आलम, बाबूपुर के मुखिया व अन्य प्रतिनिधि, डीसी व रिटर्निंग ऑफिसर के नाम ज्ञापन सदर एसडीओ जितेंद्र देव को सौंपा. बिजली गुम कर हेरा-फेरी का आरोपसौपे ज्ञापन में कहा गया कि 12 टेबुल में मतगणना का कार्य अंतिम चरण में 15 दिसंबर को दोपहर 2:30 दिनेश सिंह को 64 मतों से निर्वाचित घोषित कर सुरक्षा घेरे में प्रमाण पत्र देने को रखा गया. मतगणना के दौरान तीन तीन बाद दो दो मिनट के लिये बिजली गुम करते हुए हेरा-फेरी की गयी. इसक बाद देर शाम 6 बजे हारे प्रत्याशी सुनील यादव को 32 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया. इसकी उच्चस्तरीय जांच दल गठन कर पुन: मतगणना के बाद ही प्रमाण पत्र देने की बात कही. सड़क पर लगी लंबी कतारएसडीओ के ज्ञापन सौंपने के क्रम में गेट के बाहर उनके सैंकड़ों समर्थकों द्वारा जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी. इस कारण अस्पताल रोड व विकास भवन रोड में दर्जनों वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मौके पर पुलिस पदाधिकारी व आक्रोशित लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. कई महिलाओं ने महिला पुलिस पर झाडू भी चलाया. सड़क पर ही आक्रोशित लोगों को भावुक होते हुए देख दिनेश सिंह ने लोगों को संबोधित किया. कहा कि अब इसका फैसला कोर्ट से ही होगा. रमाण-पत्र वितरण व जीत की घोषणा के बाद एक माह तक प्रत्याशी अपील कर सकते है. इसके बाद नहीं मानने पर कोर्ट का शरण ले सकते हैं. – निरंजन कुमार, आरओ फोटो नंबर 18 एसबीजी 6,7,8,9,10,11,12,13,14 हैकैप्सन : शुक्रवार को समाहरणालय के सामने तैनात पुलिस पदाधिकारीजुलूस में शामिल लोगनेतृत्व करते दिनेश सिंहगेट में नारेवाजी करते आक्रोशित लोगजमकर विरोध प्रकट करते लोगआक्रोशित लोग को समझाते पुलिस पदाधिकारीबीडीओ से बात करते दिनेश सिंहएसडीओ को ज्ञापन सौंपते शिष्टमंडल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola