???? ?? ???? ??? ??? ?? ????? ?? ???, ??? ????? ??? ?? ????

डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल ससुराल से अपने घर जा रहे थे पति-पत्नीडंफर ने बनाया शिकार18 दिसंबरफोटो संख्या- 12, 13 व 14 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- सड़क जाम करते लोग व सड़क से पत्थर हटाता जेसीबी.नगर प्रतिनिधि, पाकुड़मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप […]
डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल ससुराल से अपने घर जा रहे थे पति-पत्नीडंफर ने बनाया शिकार18 दिसंबरफोटो संख्या- 12, 13 व 14 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- सड़क जाम करते लोग व सड़क से पत्थर हटाता जेसीबी.नगर प्रतिनिधि, पाकुड़मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप डंपर व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक महिला की मौत घटना स्थल पर हो गयी. वहीं महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के आलमशाही गांव निवासी नूर आलम अपने ससुराल झारखंड के हिरणपुर थाना क्षेत्र के झानागढ़िया गांव से अपने पत्नी रूबिया बीबी के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था. इसी क्रम में चांदपुर के समीप डंपर संख्या डब्ल्यूबी 65 बी 5695 ने सामने से टक्कर मार दिया. जहां रूबिया बीबी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं नूर आलम गंभीर रूप से घायल हैं. ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज हेतु पश्चिम बंगाल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस सदल-बल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं थाना प्रभारी प्रवीण कुमार झा ने सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया तथा जाम को हटवाया. वहीं पुलिस ने उपरोक्त डंफर को जब्त कर लिया है. घटना के बाद चालक फरार हैं.पत्थर माफियाओं के कब्जे में है सड़कप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाकुड़-धुलियान मुख्य पथ के चांचकी से चांदपुर तक रास्ते के दोनों किनारे पत्थर माफियाओं द्वारा चिप्स व बोल्डर को जहां-तहां फेंक दिया गया है. पत्थर माफियाओं द्वारा उक्त स्थान से ट्रक में पत्थर लोड कर पश्चिम बंगाल भेजा जाता है. जिस कारण सड़क की चौड़ाई दोनों तरफ से काफी कम हो चुकी है. सड़क संकरा होने के कारण प्राय: दुर्घटनाएं होती रहती है.घटना के बाद जगी पुलिससड़क दुर्घटना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस सहायक अवर निरीक्षक सियाराम मिश्रा के नेतृत्व में सड़क के दोनों ओर रखे चिप्स व बोल्डर को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




