कलाय फसल काटने को लेकर समस्तीपुर दियारा में चली पांच चक्र गोली

Published at :18 Dec 2015 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
कलाय फसल काटने को लेकर समस्तीपुर दियारा में चली पांच चक्र गोली

राजमहल : कलाई फसल काटने को लेकर दियारा क्षेत्र में फिर एक बार वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दियारा में बुधवार को कलाई फसल काटने के दौरान दो पक्षों में पांच चक्र गोली चली. राजमहल ग्रामीण क्षेत्र से कलाई फसल काटने गये किसान […]

विज्ञापन

राजमहल : कलाई फसल काटने को लेकर दियारा क्षेत्र में फिर एक बार वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दियारा में बुधवार को कलाई फसल काटने के दौरान दो पक्षों में पांच चक्र गोली चली. राजमहल ग्रामीण क्षेत्र से कलाई फसल काटने गये किसान व मजदूर गोली की धमक से फरार हो गये. किसान ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी.

दियारा में एलआरपी चलाया

राजमहल पुलिस द्वारा गुरुवार को एसआइ उपेन्द्र सिंह व एसआइ अनुज कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में गदाय दियारा व समस्तीपुर दियारा क्षेत्र में लगभग 12 किलोमीटर तक एलआरपी चलाकर किसानों को भयमुक्त वातावरण में कलाई फसल काटने का भरोसा दिलाया.

बंदूक के दम पर कटती है फसल

दियारा क्षेत्र में किसानों द्वारा तो कलाई फसल की बुनाई की जाती है. फसल काटने के समय क्षेत्रवार अपराधियों का गिरोह बंदूक की नोक पर फसल काटते हैं. बीते कई वर्षों से अपराधियों की धमक होने पर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा दियारा में पुलिस कैंप भी लगाया गया था.

कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि कलाई फसल काटने को लेकर आपसी विवाद हुआ था. गोली चलने की सूचना नहीं मिली है. राजमहल पुलिस द्वारा एलआरपी चलाकर भयमुक्त वातावरण में फसल काटने का भरोसा दिलाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola