साफ-सफाई से मन को मिलता है सुकून : जेल अधीक्षक

Published at :10 Dec 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
साफ-सफाई से मन को मिलता है सुकून : जेल अधीक्षक

साहिबगंज : साफ-सफाई से मन को सुकून मिलता है. यह बातें मंडलकारा के जेल अधीक्षक भागीरथ महतो ने बुधवार को मंडलकारा परिसर में सात दिवसीय सफाई अभियान के शुभारंभ पर कहीं. उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों की साफ सफाई करते हैं. उसी प्रकार मंडलकारा 300 कैदियों का अपना ही घर हैं. मंडलकारा के प्रांगण […]

विज्ञापन

साहिबगंज : साफ-सफाई से मन को सुकून मिलता है. यह बातें मंडलकारा के जेल अधीक्षक भागीरथ महतो ने बुधवार को मंडलकारा परिसर में सात दिवसीय सफाई अभियान के शुभारंभ पर कहीं. उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों की साफ सफाई करते हैं. उसी प्रकार मंडलकारा 300 कैदियों का अपना ही घर हैं.

मंडलकारा के प्रांगण व दिवार के किनारे कई जंगली झाड़ी उग आये हैं. इससे मच्छर बढ़ रहा है. इसको देखते हुए सात दिनों का सफाई अभियान शुरू किया गया है. बुधवार को सभी कैदियों ने स्वेच्छा से आवास परिसर, आठ वार्ड व महिला वार्ड की सफाई की. अभियान को सफल बनाने में जेलर मानिक चंद्र राम, कैदी बाबला यादव, मुन्ना मंडल, लड्डू भगत आदि लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola