???:::: ?????????? ??? ??? ???? ?? ??? ????? ????

Published at :09 Dec 2015 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
???:::: ?????????? ??? ??? ???? ?? ??? ????? ????

ओके:::: संग्रामपुर में फिर मिले छह नये डेंगू मरीजविभाग की मुकम्मल व्यवस्था का नहीं दिख रहा असर, ग्रामीण सकते में प्लेटलेट्स गिरने से एक मरीज रेफर40 से 50 लोग इलाज करा कर लौटे घरग्रामीणों ने की इलाके में और मेडिकल सुविधा देने की मांग09 दिसंबरफोटो संख्या- 14 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- डेंगू वार्ड के […]

विज्ञापन

ओके:::: संग्रामपुर में फिर मिले छह नये डेंगू मरीजविभाग की मुकम्मल व्यवस्था का नहीं दिख रहा असर, ग्रामीण सकते में प्लेटलेट्स गिरने से एक मरीज रेफर40 से 50 लोग इलाज करा कर लौटे घरग्रामीणों ने की इलाके में और मेडिकल सुविधा देने की मांग09 दिसंबरफोटो संख्या- 14 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- डेंगू वार्ड के नोडल पदाधिकारी से जानकारी लेते ग्रामीण.संवाददाता, पाकुड़ संग्रामपुर गांव समेत उसके आसपास का पूरा इलाका डेंगू मच्छर की चपेट में है. विभाग द्वारा अब तक जितनी भी व्यवस्था दी गयी है वो कितना मुकम्मल है इसका उदाहरण बुधवार को देखने काे मिला. गांव से फिर छह नये डेंगू के मरीज सदर अस्पताल में भर्ती हुए. जबकि वहीं इलाजरत एक मरीज मोजिबूर रहमान (40 वर्ष) के प्लेटलेट्स में कही आने पर बुधवार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जानकारी के मुताबिक संग्रामपुर गांव निवासी सेको शेख (20 वर्ष), रोजिना खातून (15), यूसुफ शेख (40), जनातन बीबी (40), मार्जिना खातून (15) व हसीना बेवा (50 वर्ष) को डेंगू कीट से जांच के पश्चात डेंगू पीड़ित पाया गया. जिसके बाद उपरोक्त सभी मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया. इधर कई दिनों से डेंगू वार्ड में इलाजरत आठ मरीज के इलाज के दौरान ठीक हो जाने के पश्चात मुक्त किया है. वहीं बुधवार को डेंगू वार्ड में कुल 13 मरीज इलाजरत हैं. लगभग 50 लोगों का हो रहा भागलपुर में इलाजग्रामीण हबीबुर रहमान उर्फ बबलु, जियाउल विश्वास, कमरूद्दीन शेख, रहीम शेख आदि ने बताया कि बिहार के भागलपुर स्थित जेएलएन मेडिकल कॉलेज में लगभग 50 डेंगू के मरीज इलाजरत हैं. जबकि 40-50 लोग इलाज करा कर घर वापस आ चुके हैं. मात्र तीन दिन ही हुई गांव में फॉगिंगसंग्रामपुर गांव के डेंगू जोन के रूप में उभरने के पश्चात स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में तो फॉगिंग की गयी. परंतु खानापूर्ति करते हुए तीन दिनों में तीन गांव संग्रामपुर, रानीपुर व कुलापहाड़ी गांव को शामिल किया गया. ग्रामीणों ने मांग किया है कि प्रतिदिन संग्रामपुर, रानीपुर, कुलापहाड़ी, कुंवरपुर व तिलभीटा में बारी-बारी से फॉगिंग की जाय. साथ ही एडिस मच्छर में जहर के प्रकोप को मारे जाने को लेकर पर्याप्त व्यवस्था मुहैया करायी जाय. साफ-सफाई से लेकर और मेडिकल सुविधा की जरूरतसंग्रामपुर गांव के अलावे रानीपुर व कुलापहाड़ी इलाके में भी और मेडिकल सुविधाओं की जरूरत है. अब तक जो भी व्यवस्थाएं दी गयी है वो मुकम्मल होता नहीं दिख रहा है. तभी तो फिर से बुधवार को और छह मरीज चिह्नित किये गये. अगर प्रशासन गांव से लेकर उसके आसपास के इलाके में सही से फॉगिंग से लेकर साफ-सफाई और ब्लीचिंग पाउडर की छिड़काव करता तो शायद लोग इसकी चपेट में आने से बच जाते. कहते हैं सीएसफोटो संख्या- 15-सीएस डॉ प्रवीण कुमार रामसिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार राम ने कहा कि डेंगू मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह सख्त है. वर्तमान में डेंगू के मरीज की संख्या में कमी आयी है. जल्द ही संग्रामपुर व आसपास के गांवों को डेंगू के प्रकोप से मुक्त करा लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि बुधवार को आठ मरीजों को इलाज के पश्चात ठीक होने पर छोड़ा गया है. जबकि एक मरीज को रेफर किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola