???... ?????? ?? ???? ?? ?????? ??? ?????

ओके… वाहनों की जांच से चालकों में हडकंप प्रभातखबर टोली साहिबगंज/मंडरो/बोरियो : जिरवाबाड़ी ओपी थाना के सामने बुधवार को थाना प्रभारी ऋषिकेश के नेतृत्व में दर्जनों दो पहिया वाहनों की जांच पुलिस जवानों ने की. नगर थाना के गांधी चौक पर विद्याविनोद सिंह के नेतृत्व में दो पहिया वाहनों की जांच की गयी. जिससे बिना […]
ओके… वाहनों की जांच से चालकों में हडकंप प्रभातखबर टोली साहिबगंज/मंडरो/बोरियो : जिरवाबाड़ी ओपी थाना के सामने बुधवार को थाना प्रभारी ऋषिकेश के नेतृत्व में दर्जनों दो पहिया वाहनों की जांच पुलिस जवानों ने की. नगर थाना के गांधी चौक पर विद्याविनोद सिंह के नेतृत्व में दो पहिया वाहनों की जांच की गयी. जिससे बिना कागजात वाहन चलाने वाले लोगों में हड़कंप रहा. मौके पर कई दोपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की. बिना हेलमेट व तीन लोडिंग चलने पर जुर्माना लगने की हिदायत दी गयी. वहीं मंडरो प्रतिनिधि के अनुसार एसपी सुनील भास्कर के निर्देश पर साहिबगंज मिर्जाचौकी एनएच 80 सड़क पर मिर्जाचौकी, रेलवे फाटक के समीप बुधवार को दो पहिया वाहनों की जांच मिर्जाचौकी थाना के अनि बसंत तिर्की, सअनि सदानंद तिवारी के नेतृत्व में की गयी. इस दौरान दर्जनों वाहनों की जांच की गयी. कागजात नहीं रहने पर पांच दो पहिया वाहनों को थाना लाया गया. बोरियो प्रतिनिधि के अनुसार बोरियो में भी दो पहिया वाहनों की जांच की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




