??? :: ????? ??? : 180454 ?????? ?????? ???????? ?? ??????

Published at :30 Nov 2015 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
??? :: ????? ??? : 180454 ?????? ?????? ???????? ?? ??????

ओके :: तीसरा चरण : 180454 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान के लिए प्रशासन तैयारपांच दिसंबर को होगा मतदाननगर प्रतिनिधि, पाकुड़ पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होना है. प्रशासन की ओर से निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान कराने को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है. तीसरे […]

विज्ञापन

ओके :: तीसरा चरण : 180454 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान के लिए प्रशासन तैयारपांच दिसंबर को होगा मतदाननगर प्रतिनिधि, पाकुड़ पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होना है. प्रशासन की ओर से निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान कराने को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है. तीसरे चरण में जिले के अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा व पाकुड़िया प्रखंड में 1 लाख 80 हजार 454 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. लिट्टीपाड़ा में पुरुष मतदाता 34072 व महिला मतदाता 34621 हैं. वहीं अमड़ापाड़ा प्रखंड में पुरुष 19312 व महिला मतदाता 20943 हैं एवं पाकुड़िया में पुरुष मतदाता 35195 व महिला मतदाता 36311 हैं.लिट्टीपाड़ा में कितने अभ्यर्थी चुनाव मैदान मेंलिट्टीपाड़ा प्रखंड में वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन परचा भरनेवाले अभ्यर्थियों की संख्या 378 है. इसमें कुल अस्वीकृत 7 हैं. वहीं 85 वार्ड सदस्यों का निर्विरोध चयन किया गया है. चुनावी अखाड़े में 279 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं मुखिया पद के लिए कुल 163 नामांकन हुआ था. नाम वापसी के बाद 155 प्रत्याशी मैदान में हैं. पंचायत समिति सदस्य पद के लिये कुल 105 ने नामांकन किया. नाम वापसी व 1 प्रत्याशी के निर्विरोध चयन के बाद 97 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. वहीं जिला परिषद पद के कुल 12 ने नामांकन किया. नाम वापसी के बाद 10 प्रत्याशी मैदान में हैं.अमड़ापाड़ा में 303 प्रत्याशी हैं मैदान मेंअमड़ापाड़ा प्रखंड में वार्ड सदस्य के लिए कुल 203 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था. जिसमें 57 अभ्यर्थियों का निर्विरोध चयन किया गया था. फिलहाल चुनावी मैदान में 141 प्रत्याशी हैं. वहीं मुखिया पद के लिए 104 ने नामांकन किया था. वहीं नाम वापसी के बाद कुल 100 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं. पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 59 ने नामांकन किया था. नाम वापसी के बाद 57 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं. जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुुल 5 ने नामांकन किया था. पाकुड़िया में कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में पाकुड़िया में वार्ड सदस्य पद के लिए 526 ने नामांकन किया था. इसमें 66 अभ्यर्थियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया. इसके बाद चुनावी मैदान में 413 प्रत्याशी बचे हैं. मुखिया पद के लिए कुल 154 ने नामांकन किया था. इसमें नाम वापसी के बाद कुल 145 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं. वहीं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 90 ने नामांकन किया. नाम वापसी के बाद कुल 85 प्रत्याशी मैदान में है. वहीं जिला परिषद के लिए कुल 17 ने नामांकन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola