???::23 ????? ?? ??????? ???

ओके::23 वादों का निबटारा हुआफ्लैग-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत लोक अदालत का आयोजन-4000 रुपये की हुई वसूली-न्यायालय में हर तबके के लोगों को मिलता है न्याय: : ओमप्रकाश -पारा लीगल वॉलेंटियर जिला विधिक सेवा प्राधिकार व आम जनता के बीच सेतु फोटो नं 28 एसबीजी 16 है. कैप्सन: शनिवार को लोक अदालत में उपस्थित […]
ओके::23 वादों का निबटारा हुआफ्लैग-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत लोक अदालत का आयोजन-4000 रुपये की हुई वसूली-न्यायालय में हर तबके के लोगों को मिलता है न्याय: : ओमप्रकाश -पारा लीगल वॉलेंटियर जिला विधिक सेवा प्राधिकार व आम जनता के बीच सेतु फोटो नं 28 एसबीजी 16 है. कैप्सन: शनिवार को लोक अदालत में उपस्थित अधिवक्ता व कार्यक्रम को संबोधित करते न्यायिक पदाधिकारी संवाददाता, साहिबगंजशनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश पांडे ने उपस्थित लोगों से कहा कि कानून सब के लिये बराबर है. चाहे वो गरीब हो या अमीर. हर हाल में सभी को न्याय मिलता है. साथ ही कहा कि पारा लीगल वॉलेंटियर ही पीड़ित पक्षों को न्याय दिलाने में रीढ़ की हड्डी हैं. उनकी पहुंच गांव-गांव तक सबसे निम्न तबके के लोगों तक होती है. लीगल वॉलेंटियर जिला विधिक सेवा प्राधिकार और आम जनता के बीच सेतु का काम करते हैं. उन्होंने अधिवक्ताओं को अपने कार्य के प्रति लगनशील एवं कर्तव्यनिष्ठ होने की जरूरत पर बल दिया. लोक अदालत का आयोजन कर 23 वादों का निबटारा किया गया व 4000 रुपये की वसूली की गयी. मंच संचालन सचिव सुभाष ने किया. इस दौरान स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन कुमार विजय सिंह, एडीजे वन आरबी सिंह, एसडीजेएम अजय श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार अभाष वर्मा, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी आनंद मणि त्रिपाठी, प्रशिक्षु न्यायिक पदाधिकारी मनोज कुमार इंद्रवार, अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, सचिव विजय कर्ण, अधिवक्ता लाल बाबू यादव, डीके सिंह, अरविंद गोयल, मुरलीधर, बालमुकुंद , मनोरंजन सिंह, रंजन सिंह, वन विभाग, टेलीफोन, बिजली विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी सहित दर्जनों न्यायप्रार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




