???? ??? ??? ???? ?????? ???????? ??? ???? ??????

पहली बार वोट देने पहुंचे मतदाताओं में दिखा उत्साह बरहरवा . दूसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर उधवा प्रखंड क्षेत्र में पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में काफी उत्साह दिखा. वोट देने के बाद युवाओं ने काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव की सरकार बनने से हमारी मूल समस्याओं का समाधान […]
पहली बार वोट देने पहुंचे मतदाताओं में दिखा उत्साह बरहरवा . दूसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर उधवा प्रखंड क्षेत्र में पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में काफी उत्साह दिखा. वोट देने के बाद युवाओं ने काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव की सरकार बनने से हमारी मूल समस्याओं का समाधान होगा. युवा मतदाताओं ने अहले सुबह कतार में खड़े होकर अपना मताधिकार का प्रयोग किया. क्या कहते हैं युवा मतदाता बेगमगंज पंचायत के मतदान केंद्र में पहुंच कर पहली बार वोट किये हैं. काफी खुशी हो रही है. आने वाले सभी चुनावों में बढ़-चढ़ कर मतदान करेंगे. हमने गांव की सरकार चुन ली है. फोटो-06-अर्जुन मंडलभ्रष्टाचार मुक्त हमारा समाज हो. गांव की सभी छोटी-बड़ी समस्याओं का निदान जीतने वाले प्रतिनिधि करेंगे. इन मुद्दों पर हमने वोट किया है.फोटो-07-मनोज मंडलसरकारी योजनाओं में लूट खसोट बंद होनी चाहिए. जिन जन प्रतिनिधि को हमने वोट दिया है. वे जीतकर सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सकारात्मक प्रयास करेंगे.फोटो-08-आनंद स्वर्णकार पंचायत की सड़कें आज भी जर्जर है. जिसने सड़क निर्माण करने का भरोसा दिया है. उसके पक्ष में हमने मतदान किया है. आने वाले पांच साल में हमारे पंचायत का अवश्य विकास होगा. फोटो-09-इंद्रजीत मंडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




