50 ???? ???????? ?? ?????? ??? ????

Published at :23 Nov 2015 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
50 ???? ???????? ?? ?????? ??? ????

50 फीसद उपस्थिति पर मिलेगी किट राशि संवाददाता, साहिबगंजसरकारी स्कूल के बच्चों को विभाग की ओर से जल्द विद्यालय किट उपलब्ध होगा. इसके लिए परियोजना की ओर से राशि जिला को भेजी गयी है. बच्चों को किट मद की राशि उनके बैंक खाते में दिया जायेगा. किट मद की राशि से बच्चों को स्कूल बैग, […]

विज्ञापन

50 फीसद उपस्थिति पर मिलेगी किट राशि संवाददाता, साहिबगंजसरकारी स्कूल के बच्चों को विभाग की ओर से जल्द विद्यालय किट उपलब्ध होगा. इसके लिए परियोजना की ओर से राशि जिला को भेजी गयी है. बच्चों को किट मद की राशि उनके बैंक खाते में दिया जायेगा. किट मद की राशि से बच्चों को स्कूल बैग, जूता मौजा, टाइ, कॉपी पेंसिल खरीदना होगा. कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को स्कूल किट मद में प्रति विद्यार्थी 590 रुपये, कक्षा छह से आठ के बच्चों को 715 रुपये दिए जायेंगे. इन बच्चों को ही स्कूल किट की राशि मिलेगी. जिनकी उपस्थिति कक्षा में कम से कम पचास फीसदी होगी. कक्षा एक से पांच के बच्चों को किट मद की राशि से पांच कॉपी, तीन पेंसिल, एक स्कूल बैग, दो जोड़ी जूता व मौजा व टाई खरीदना है. कक्षा छह से आठ तक बच्चों को दस कॉपी, पेंसिल, जूता मौजा, टाई, बैग खरीदाना है. इस मद में जिला को करीब 14 करोड़ की राशि मिली है. पोशाक की राशि भी जिला को उपलब्ध हो गयी है. बच्चों को दो जोड़ी नये रंग की पोशक खरीदनी है. ड्रेस कोड में बच्चों को स्कूल भेजने की विभाग की योजना है. जिला शिक्षा अधीक्षक जय गोविंद सिंह ने बताया कि जल्द ही बच्चों के किट मद की राशि खाते में भेजी जायेगी. जिससे अब सरकारी स्कूल के बच्चों भी स्कूल बैग साथ ड्रेस कोड में स्कूल आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola