????? ??? ??? ??? ?? ???? ???????? ???? ?? ????? ????

हादसे में हुई मौत को लेकर ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज महेशपुर. थाना क्षेत्र के गढ़बाड़ी विद्यालय के समीप सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने तथा इलाज के क्रम में पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में मृत्यु होने के मामले में थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज […]
हादसे में हुई मौत को लेकर ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज महेशपुर. थाना क्षेत्र के गढ़बाड़ी विद्यालय के समीप सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने तथा इलाज के क्रम में पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में मृत्यु होने के मामले में थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक सेनारूल शेख धर्मखांपाड़ा की पत्नी सह वादी छिब बेवा के फर्द बयान पर ट्रैक्टर संख्या जेएच 17 जी 9096 के चालक के विरुद्ध भादवि की धारा 279, 304 ए के तहत तेजी व लापरवाही से गाड़ी चला कर धक्का मारने, जिससे मृत्यु होने के आरोप में थाना कांड संख्या 224/15 दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










