???::????????? ???? ????? ??? 73 ??? ?? ?? ??? ????

ओके::मुड़ीकटवा काली मंदिर में 73 साल से हो रही पूजा प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के सकरूगढ़ स्थित विनय भवन के समीप मुड़ीकटवा काली मंदिर में पिछले करीब 73 साल से मां काली की पूजा हो रही है. इस मंदिर के चारों ओर नीम के पेड़ लगे हैं. जिसमे से एक पेड़ काफी पुराना बताया जाता है. मंदिर […]
ओके::मुड़ीकटवा काली मंदिर में 73 साल से हो रही पूजा प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के सकरूगढ़ स्थित विनय भवन के समीप मुड़ीकटवा काली मंदिर में पिछले करीब 73 साल से मां काली की पूजा हो रही है. इस मंदिर के चारों ओर नीम के पेड़ लगे हैं. जिसमे से एक पेड़ काफी पुराना बताया जाता है. मंदिर के वर्तमान पुजारी रोधश्याम दुबे के अनुसार उन्हें बड़े-बुजुर्गों से इस स्थान की जानकारी मिली थी. उनके अनुसार पहले यहां केवल एक विशाल नीम पेड़ व पिंड था. इसकी सभी पूजा करते थे. अंगरेजी हुकूमत के समय यहां रहने वाले एक अंगरेज दंपती का एकमात्र पुत्र किसी बड़ी बीमारी से ग्रसित था और इलाज करा कर थक चुका थे. उनके हिंदू नौकर ने तब अपने अंगरेज मालिक से कहा कि यहां लाकर दिखाया जाये. कहा जाता है कि उक्त बीमार को जब यहां नीम पेड़ से सटाया गया तो वह तुरंत भला-चंगा हो गया. जिसके बाद अंगरेज ने नीम के पेड़ के पास की जमीन को मंदिर के नाम दान दे दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










