????? ???:::: ?????, ????? ? ????? ???? ???? ?? ?????????

Published at :06 Nov 2015 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
????? ???:::: ?????, ????? ? ????? ???? ???? ?? ?????????

मुख्य खबर:::: बीपीओ, बीइइओ व डीएसइ समेत अन्य पर प्राथमिकी 2011 में हाजीमोहीउद्दीन टोला के लालबथानी उमवि निर्माण में सरकारी राशि के गबन का मामलासकरूगढ़ निवासी बद्रीपांडे ने की थी डीसी से मामले की शिकायतडीडीसी ने जांच के बाद मामला पाया सत्यवर्तमान डीएसइ को दिया प्राथमिकी दर्ज करने निर्देश पुलिस आरोपित के धरपकड़ में जुटी […]

विज्ञापन

मुख्य खबर:::: बीपीओ, बीइइओ व डीएसइ समेत अन्य पर प्राथमिकी 2011 में हाजीमोहीउद्दीन टोला के लालबथानी उमवि निर्माण में सरकारी राशि के गबन का मामलासकरूगढ़ निवासी बद्रीपांडे ने की थी डीसी से मामले की शिकायतडीडीसी ने जांच के बाद मामला पाया सत्यवर्तमान डीएसइ को दिया प्राथमिकी दर्ज करने निर्देश पुलिस आरोपित के धरपकड़ में जुटी संवाददाता, साहिबगंज साहिबगंज डीएसइ जयगोविंद सिंह ने मुफस्सिल थाना में सरकारी स्कूल निर्माण में रुपये गबन मामले में ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष शकील अहमद, सचिव आबुल कलाम, तत्कालीन बीपीओ बैजनाथ ठाकुर, बीइइओ रघुनाथ रजक व डीएसइ रामयतन राम पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी ने बताया कि 2011 में सदर प्रखंड के हाजीमोहीउद्दीन टोला लालबथानी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनाने के क्रम में उक्त आरोपितों द्वारा सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया. जिसमें धारा 406,420,467,468,471 कांड सं0-312/15 दर्ज किया गया है. जिसमें कहा गया है कि सकरूगढ़ निवासी बद्रीपांडे ने उक्त स्कूल के गबन के मामले को लेकर डीसी को पत्र लिखा था. डीडीसी के जांच रिपोर्ट आने के बाद मामला सत्य पाया. जिसके तहत डीएसइ को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. अभियुक्तों को पकड़ने के लिये कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola